नेपाल में घूमने लायक जगह Tourist Places Nepal in Hindi
Tourist Places Nepal in Hindi :-नेपाल बहुत ही खूबसूरत देशों में एक है यह बहुत सस्ता भी है यह क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत छोटा है यहाँ पर आपको पहाड़िया, बन, बर्फ से ढंकी चोटियों देखने को मिलेंगे। नेपाल में बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के लोग रहते है नेपाल ऐसा देश है जो आजतक किसी भी देश का गुलाम नहीं हुआ है। नेपाल की आय प्रमुख स्रोत पर्यटन है नेपाल में कई पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं। आइये जानते है Nepal tourism in Hindi
काठमांडू
काठमांडू नेपाली की राजधानी होने बावजूद सांस्कृतिक और आकर्षक केंद्र है। यह 1400 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है काठमांडू अपने मठों, मंदिरों और आध्यात्मिकता के लिए जाना है
पोखरा
पोखरा नेपाल का ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा लोग घूमने आते है इसको नेपाल की पर्यटक राजधानी भी कहते हैं। यह 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर है जो पर्यटकों खूबसूरत नजारों और रोमांचक खेलों से रूबरू कराता है।
नगरकोट
नगरकोट से आपको हिमालय की खूबसूरती देखने मिलती है यह नेपाल की बहुत ही खूबसूरत जगह है यहाँ से आपको अन्नपूर्णा, मनास्लु, नुम्बुर, गणेश हिमाल, जुगल, एवरेस्ट, लैंगटांग और रोलावलिंग पर्वतमाला स्पष्ट रूप से दिख जाते हैं।
जनकपुर
जनकपुर माता सीता जी का जन्म स्थान माना जाता है यह पर्यटकों के लिए बहुत ही खाश जगह मानी जाती है यह शहर सुहाना मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
लुम्बिनी
लुम्बिनी बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहाँ पर गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था लुम्बिनी विश्व धरोहर है। यह भारत-नेपाल सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक गाऊँ है यहाँ पर मायादेवी मंदिर काफी लोकप्रिय है।
ये भी पढ़ें = श्रीलंका में घूमने लायक जगह
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ का मंदिर नेपाल के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से है यहाँ रोज हजारों की संख्या में शिव भक्त आते हैं। यह मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग बॉडी का सिर है जो भारत के बारह ज्योतिर्लिंग से बना हुआ है।
भक्तपुर
भक्तपुर को भक्तों का शहर भी कहा जाता है यहाँ पर अधिकांश मंदिर और तीर्थस्थल है जो वास्तुकला और भव्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है
चांगुनारायण मंदिर
यह नेपाल का सबसे पुराना मंदिर है यहाँ पर आपको भगवान विष्णु के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिलेगी। यह शिवपुरी पहाड़ियों पर स्थित है यह पत्थर से बनी मूर्ति शिल्प कला का अद्भुत नमूना दर्शाती है।
स्वायंभुनाथ
स्वायंभुनाथ बौधनाथ मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है यह काठमांडू घाटी का दूसरा महत्वपूर्ण मंदिर है। इसको मंकी टेम्पल के रूप में भी जाना- जाता है।
मुक्तिनाथ
पशुपतिनाथ की तरह ही मुक्तिनाथ भी हिंदू धर्म का मुख्य तीर्थस्थल है। यहाँ पर मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान की पूजा की जाती है यहाँ पर पत्थर की पूजा की होती है जो वैष्णव संप्रदाय के लोग करते है कहा जाता है की यहां आने से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है
देवघाटन धाम
देवघाट धाम भी नेपाल का प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है यह गंडकी और त्रिशूली नदियों के संगम पर स्थित है यहां मकर सक्रांति के दिन हिंदू धर्म के लोग इस पवित्र नदी में डुबकी लगाने आते है यहाँ पर आपको बाल्मीकि आश्रम, सोमेश्वर कालिका मंदिर किला, पांडवनाथ देखने को मिल जाती है।
नेपाल के बारे में रोचक तथ्य Amazing Facts About in Nepal
नेपाल ऐसा देश है जो आजतक किसी का गुलाम नहीं हुआ है
नेपाल मे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश को होता है।
नेपाल का सबसे फेमस फ़ास्ट फ़ूड momo है
Nepal की गोरखा आर्मी 1816 से ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा थी
सबसे ज्यादा देर तक हाथ मिलाने का रिकार्ड 2 नेपालियो के नाम हैं 42 घंटे 35 मिनट तक रखा था
दुनिया की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ Nepal में हैं।
साउथ एशिया का सबसे पुराना देश नेपाल हैं और इसमें 123 भाषाएँ बोली जाती हैं।
Great information