Menu

श्रीलंका में घूमने लायक जगह Tourist Places Sri Lanka in Hindi

Tourist Places Sri Lanka in Hindi :- श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश होने के साथ साथ बहुत खुबसुरत भी है। यहाँ पर आपको अनेको बीच, पहाड़िया, हरियाली और अनेको हाथी देखने को मिल जायेंगे। श्रीलंका देश का इतिहास बहुत ही पुराना और प्राचीन कथाओं से जुड़ा है। इसका का पुराना नाम सिलोन था बाद में श्रीलंका रखा गया।

श्रीलंका के बारे में रोचक तथ्य Interesting Facts About Sri Lanka in Hindi

श्रीलंका को पूरी दुनिया में चाय की राजधानी के नाम से जाना जाता है।
श्रीलंका में सेलफोन को सेलटेल कहा जाता है।
श्रीलंका के लोग हर खाने वाली चीज पर नमक और काली मिर्च लगा कर खाते हैं चाहे वो आम ही क्यों न हो
श्रीलंका की साक्षरता दर 92 फीसदी है जो पुरे एशिया में सबसे ज्यादा है।
श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है।
श्रीलंका में 9 राज्य है और उनके 25 जिले है।
श्रीलंका को हिन्द महासागर का मोती भी कहते है।
श्रीलंका में पानी के झरने बहुत होते है।

श्रीलंका में कई पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं। आइये जानते है श्रीलंका में घूमने लायक जगह कौन कौन है-

नाइन आर्च ब्रिज

श्रीलंका का नाइन आर्च ब्रिज एक शानदार पर्यटक स्थल हैं इस पुल की खास विशेषता यह है कि इसके निर्माण में स्टील का उपयोग नही किया गया हैं बल्कि रेत, इंट और सीमेंट से तैयार किया गया हैं।

मिनटेल

मिनटेल श्रीलंका का बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थलों में से एक है इसको पर्वत माला के नाम से भी जाना जाता हैं। यह वही पर्वतमाला हैं जिसपर बौद्ध भिक्षु महिंदा राजा देवनमप्यतिसा से मिले थे। राजा उस भिक्षु के शांत स्वाभाव से बहुत अधिक प्रभावित हुए थे। कहते हैं उनसे मिलने के बाद राजा ने युद्ध को त्याग दिया और पूरे राष्ट्र में शांति का प्रचार किया।

उनावातुना

उनावटा का एक छोटा समुद्रीय तटीय क्षेत्र हैं और यह अपनी सफ़ेद रेत के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शांति प्रिय स्थान पर पिकनिक मनाने के लिए भी पर्यटक आते हैं। इसके अलावा इस तट पर रंगीन मछली और कछुए देखने को मिलते हैं। समुद्र के अलावा यहाँ मिलने वाला स्वादिष्ट भोजन भी पर्यटकों को अपनी और लुभाता हैं।

गल विहार

यह श्रीलंका का दर्शनीय स्थल है यह बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक प्रसिद्ध स्थल हैं यहाँ ऐसे कई मूर्तीयां देखने को मिलती है। यहाँ स्थित कई गुफाएं पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करती हैं।

उदावलावे नेशनल पार्क

इस पार्क में आपको हाथी, सियार, भैंस, मोर, मगरमच्छ, बंदर और हिरण आदि देखने को मिल जाते है यहाँ पर आप सुबह के समय अधिक से अधिक जानवरों को घुमते हुए देख पाएंगे।

रावण वॉटरफॉल

रावण फॉल्स एला वन्यजीव अभयारण्य का एक अहम हिस्सा हैं यह जलप्रपात गर्मियों के सीजन में स्नान करने के लिए एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं।

दांबुला गुफा

दांबुला गुफा मंदिर बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र स्थल है। यह मंदिर पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से इस चंद्र चरण के धार्मिक महत्व की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहता हैं।

मिरिसा बीच

श्रीलंका में मौज मस्ती करने लिए मिरिसा बीच एक शानदार जगह है बीच के निकट आकर्षित ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़, आधुनिक रेस्तरां और होटल है जो पर्यटकों के बीच और अधिक लौकप्रिय बना देते हैं।

ये भी पढ़ें = चीन में घूमने लायक जगह

अरुगम वे बीच

यह श्रीलंका के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है यहाँ पर लोग मस्ती करने के लिये आते है

टूथ मंदिर

यह श्रीलंका के पवित्र पर्यटन स्थल में सबसे प्रसिद्ध है कहा जाता कि भारत से श्रीलंका की यात्रा पर गए एक बौद्ध भिक्षु की मृत्यु के उपरांत उनसे एक दांत लेने के बाद बनाया गया था।

गाले किला

यह श्रीलंका का ऐतिहासिक इमारतों में से एक है इसके अन्दर की कोब्लेस्टोनड गलीयों किसी भूभुलैया से कम नहीं हैं।

रॉक किला

सिगिरिया रॉक किला श्रीलंका का एक सुन्दर पर्यटन स्थल हैं यहाँ पर हर साल काफी पर्यटक आते है किले के अंदर जाने के लिये खड़ी सीढ़ी बनी है यह स्थान प्राचीन सभ्यता से रूबरू करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *