ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन स्थल Tourist Places Australia in Hindi
Tourist Places Australia in Hindi :- ऑस्ट्रेलिया को सपनों का देश माना जाता है क्युकी यहां पर चमकीली रेत, नीला समुद्र शानदार मौसम उछलते कंगारू और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है वैसे तो ऑस्ट्रेलिया लगभग संयुक्त राज्य अमेरिका के समान है परन्तु आबादी के हिसाब से न्यूयॉर् के बराबर होगा। ये बहुत ही खूबसूरत देश है यहाँ पर अनेक पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार से है Australia Tourist Paces
सिडनी
सिडनी ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी प्रसिद्ध शहर है। सिडनी घूमने के लिए हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक जाते हैं जिसमे काफी मात्रा में भारतीय भी शामिल होते है सिडनी में कई ऐतिहासिक इमारते, खूबसूरत बगीचे, आकर्षित चर्चो के अलावा काफी दर्शनीय स्थल भी है यहाँ पर सबसे ज्यादा प्रयटक आते है यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है सिडनी में काफी आकर्षक जगह भी है
ओपेरा हाउस
सिडनी का ओपेरा हाउस बहुत ही आकर्षक और शानदार पर्यटन स्थल है। यहाँ के मनमोहक दृश्यों को देखने से अलौकिक आनंद मिलता है यह चारो और पानी से घिरा हुआ है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
बोंडी बीच
यह सिडनी का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यहाँ पर हर साल लाखो लोग घूमने आते है यहाँ की सुन्दरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ पर समुद्र के किनारे 6 किलोमीटर पैदल चलके यात्रा कर सकते है।
हार्बर ब्रिज
यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक हैं जो 1932 में बनाया गया था यह दुनिया का सबसे लम्बा स्टीलआर्ज ब्रिज है। यह पुरे ऑस्ट्रेलिया के आकर्षित जगहों में से दूसरे नम्बर पर आता है इस ब्रिज की लम्बाई 1149 मीटर तक है
बोटेनिक गार्डन
बोटेनिक गार्डन सिडनी की प्रसिद्ध जगह है। इस गार्डन का निर्माण सन 1816 में हुआ था। पिकनिक के लिए यह स्थान सबसे अच्छा माना जाता है। यहाँ पर कही प्रकार के फूल पाये जाते है जो मन को मोह लेते है।
डार्लिंग हार्बर
यह थिएटर की दुनिया से प्यार करने वालो के लिए प्रसिद है यहाँ पर एलजी थिएटर सबसे बड़ी स्क्रीन लगी है यह शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर बच्चो के लिए सुन्दर वाटर पार्क भी है।
ये पढ़िये = कनाडा के पर्यटन स्थल
तारोंगा चिड़ियाघर
पशु पंछियो से प्यार करने वालों के लिए तारोंगा चिड़ियाघर अच्छी जगह है यहां पर 340 से अधिक प्रजातियाँ मिलती है तथा 4000 से अधिक जानवरों का संग्रह पाया जाता है। यह 52 एकड़ तक फैला है इस क्षेत्र में कई प्रकार की विशाल प्रजातियों जैसे चिम्पांजी, हाथी और सांप देखने को मिलती है।
हाइड पार्क
यह पार्क हरे- भरे पेड़- पौधों तथा सुन्दर फूलो से सजा हुआ है। पहले विश्व युद्ध के दौरान इस पार्क का निर्माण किया गया था।
सी वर्ल्ड मरीन पार्क
यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा समुद्री पार्क है जो बच्चो और वयस्कों का मनोरंजन करता है। यहाँ पर आपको ध्रुवीय भालू, पेंगुइन और छोटे शार्क मिल जायेंगे।
कार्लटन गार्डन
ऑस्ट्रेलिया का कार्लटन बिल्डिंग और रॉयल एग्जिबिशन बिल्डिंग को वर्ल्ड हेरिटेज की सूचि में रखा गया है यह आकर्षण पर्यटक भी है जो 18वीं शताब्दी में बनाया गया था
ग्रेट बैरियर रीफ
यह सात प्राकृतिक अजूबों में से एक है जो दुनिया का सबसे बड़ा बैरियर रीफ है जो कोरल सागर में स्थित है यह विश्व धरोहर दुनिया की सबसे बड़ी जीवित संरचनाओं में से एक है। यहां 3000 से अधिक प्रवाल भित्तियों और सैकड़ों सुंदर द्वीपों एक विशाल क्षेत्र में है।
पर्थ
पर्थ ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटक स्थल है यहाँ पर आप प्राकृतिक दृश्य, वाइल्ड लाइफ़ (वन्य-जीवन), आदिवासी संस्कृति, जलीय रोमांच और आकर्षण का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ पर द पर्थ मिंट, स्टिर्लिंग गार्डन्स, लेक मोंगर और हिज़ मेजेस्टी थियेटर काफ़ी मशहूर हैं।
फ्रेसर आईलैंड
यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा रेतीला आईलैंड है इसे प्रकृति का छिपा हुआ खज़ाना कहा जाता है यहाँ आपको दुर्लभ मछलियां विभिन्न कुत्तों की प्रजाति और भी अन्य जीब देखने को मिलेंगे। इसको सबसे प्यारा हॉलिडे डेस्टिनेशन भी कहा जाता है।
काकाडू नेशनल पार्क
इसको ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। जो समुद्र तट से 200 किमी दक्षिण और 100 किमी पूर्व तक फैला हुआ है। यहाँ पर वन्य जीवन और स्थानीय वनस्पति की समृध्द विरासत है। यहाँ करीब 500 आदिवासि भी रहते है।
दोस्त अब आप समझ गए होंगे ऑस्ट्रेलिया में घूमने लायक जगहें कौन सी है।
Thanks for sharing information