भारत के प्रमुख त्यौहार Indian Festival Information in Hindi
Indian Festival Information in Hindi :- भारत त्योहारों का देश माना जाता है। यहाँ पर हर धर्म के लोग रहते है इसलिए यहाँ पर हर महीने त्योहार आता रहता है | जितने त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं, उतने किसी देश में नहीं मनाये जाते। त्यौहारों के मौकों पर अनेकता मे एकता देखने को मिलती है यही मेरी देश की पहचान है।
भारत में कई संस्कृतियों का समावेश हैं, ऐसे में कई विचारधाराओं एवम मान्यताओं के आधार पर भिन्न- भिन्न त्यौहार मनाये जाते हैं यहाँ पुरे साल त्यौहारों का सिलसिला जारी रहता है
वैसे तो यहाँ पर कही त्यौहार है पर जो निम्न है वो इस प्रकार से है Indian festival in hindi
दीपावली :- दिवाली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है यह त्यौहार पुरे भारतवर्ष मे बड़े भूम धाम से मनाया जाता है यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है| यह त्योहार हर साल अक्तूबर या नवंबर के महीने में आता है।
दिवाली को दीप का त्योहार भी कहा जाता है| दिवाली की रात पुरा देश गजंमाता है रंग बिरंगे लाइटे, दिये, मोमबत्ती आदि से घोरो को सजाया जाता है| दीपों की पंक्तियों से सजने के कारण इसे दीपावली कहा जाता है|
दीपावली का मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत से है इस दिन भगवान श्री रामचंद जी चौदह वर्ष का बनवास काट कर तथा असुर राज रावण का बध करके अपनी पत्नी माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके आने की ख़ुशी मे पूरी अयोध्या को दियो से सजाया गया था ।
होली :- होली रंगों का त्योहार है । भारत के अनेक त्योहारों में यदि कोई त्योहार सबसे अधिक रंगीन एवं मौज मस्ती से भरा है तो वह है होली । यह त्योहार केवल रंगों का ही नहीं बल्कि भाईचारे एवं स्नेह का भी प्रतीक है । इस त्योहार को सभी प्रेम, उल्लास एवं उत्साह से मनाते हैं । यह त्योहार एकता एवं मिलन का त्योहार है । होली (Holi) वसंत ऋतु में आने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है ये भारत को छोड़ कर नेपाल मे भी मनाया जाता है। ये हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने आती है। इसे रंगों के त्यौहार भी कहा जाता है।
आगे पढ़ें…
महाशिवरात्रि :- महाशिवरात्रि हिन्दु धर्म के लोगो का प्रसिद्ध त्यौहार है। यह फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी को आता है। इस व्रत का महत्व महिलाओं के लिये खास माना जाता है कहा जाता है कि अगर कोई कन्या इस दिन व्रत रखती है तो उसकी सधी जल्दी हो जाती है ये पूरा दिन भगवान शिव के लिये होता है।
जन्माष्टमी :- कृष्ण जन्माष्टमी सभी हिन्दू त्योहारों की तरह महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। इस त्यौहार को विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। इस दिन भगवन श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। कहा जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की आराधना से विशेष फल प्राप्त होता है।
नवरात्रि :- नवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह त्यौहार हर साल दो बार बनाया जाता है, पहला चैत्र मास(मार्च/ अप्रैल) और दूसरा अश्विन मास (सितम्बर/ अक्टूबर) को मनाया जाता है। नवरात्रि मे 9 दिनों तक मातारानी की पूजा और दसवा दिन दशहरा मनाया जाता है।
मकर संक्रांति :- मकर संक्रान्ति’ हिंदुओं का एक प्रसिद्द त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के कही राज्यों मे मनाया जाता है यह त्यौहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह गंगा स्नान करके अपने दिन की शुरूवात करते है इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है इसदिन सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाता है।
रक्षा बंधन :- रक्षाबन्धन हिन्दुओं त्योहार है जो हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन आता है। यह त्योहार भाई बहन के रिश्तो से सम्बंधित है, इस दिन भाई अपनी बहिन की रक्षा का बचन देता है।
पोंगल :- पोंगल तमिल के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। यह त्योहार हर साल मकर संक्रांति के आसपास आता है। यह उत्सव लगभग 4 दिन तक चलता है। कहा जाता है कि इस दिन लोग बुरी रीतियों का छोड़ना और अच्छी चीजों को ग्रहण करने की प्रतिज्ञा करते हैं।
क्रिसमस :- क्रिसमस’ ईसाइ धर्म के लोगो का प्रसिद्द त्यौहार है। यह हर साल 25 दिसंबर को पुरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
बसंत पंचमी :- बसंत पंचमी हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है बसंत पचमी को श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है । यह त्यौहार माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन आता है | यह त्यौहार भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनाया जाता है।
गुरुपर्व :- गुरु पर्व गुरु नानक देव के जन्म के रूप में मनाते है। गुरु नागक देव सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु थे। यह त्यौहार सिख समुदाय के लोग मानते है हर साल यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक दिवस के रुप में मनाया जाता है।
लोहड़ी :- लोहड़ी’ पंजाबी लोगों का एक प्रसिद्द त्यौहार है। यह हर साल 13 जनवरी को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है। इस दिन रात के समय लकड़ियां जला कर लोग हाथ सेंकते हैं तथा रेवड़ी, मूंगफली, गुड, चिड्वे खाते और बाटते है पंजाबी समाज में इस पर्व की तैयारी कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। इसका संबंध मन्नत से जोड़ा गया है अर्थात जिस घर में नई बहू आई होती है या घर में संतान का जन्म हुआ होता है। वहां ढोल तथा संगीत के साथ खूब धूमधाम होती है।
ओणम :- ओणम केरल के लोगों का मुख्य त्यौहार है यह हर साल अगस्त-सितम्बर के महीनों में मनाया जाता है। राजा महाबली के सम्मान में यह त्यौहार मनाया जाता है यह दस दिन तक चलता है और हर दिन नाच गाना और हर्ष उलाश से मनाया जाता है
ईद :- यह त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। ये त्यौहार रमज़ान माह के बाद आता है़। मुस्लिम समुदाय के अनुसार, महीने में इस रस्म को निभाने से पूरा जीवन सुख-शांति से गुज़रता है।
बुद्ध पूर्णिमा :- बुद्ध पूर्णिमा भारत के प्रमुख त्योहारों मे से एक है इस त्यौहार को बौद्ध धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था यह त्यौहार वैशाख मास की पूर्णिमा को आता है और इसको वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
वैसाखी :- वैसाखी भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। यह त्योहार अप्रेल के महीने में आता है। इस दिन गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाती है किसान अपनी लहलहाती फसल को देखकर खुशी से झूम उठता है। इस दिन कई स्थानों पर मेले लगते हैं। पंजाबियों के लिए इस त्योहार का धार्मिक एवं साहित्यिक महत्त्व है। इसी दिन 1699 ई. में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
भारत के राष्ट्रीय त्योहार National Festivals of India in Hindi
दोस्तों आपको को पता ही होगा कि हर देश का कोई न कोई अपना राष्ट्रीय त्यौहार होता है वैसे ही भारत के भी कुछ राष्ट्रीय त्यौहार है जो में आपको बता रहा हु।
गांधी जयंती
हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिन को National Festivals of India के रूप में मनाया जाता है। गाँधी जी ने अपने पुरे जीवन में लोगो को अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाया है गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ था।
स्वतंत्रता दिवस
इस दिन भारत को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिली थी अत भारत के लोग हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानते है। यह दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
गणतंत्र दिवस
इस दिन भारत का संविधान अस्तित्व में आया था तो हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था तब से इस दिन को अति उत्साह के साथ मनाया जाता है।
दोस्तों अगर आपको भारत के प्रमुख और राष्ट्रीय त्यौहार के बारे में हमारे द्वारा बताया गया लेख अच्छा लगा या आपके मन में अभी भी कुछ संकोच हो तो आप निचे कमेंट देकर हमें बता सकते है।
About Author
admin
नमस्कार दोस्तों, में रविंद्र सिंह, yehaiindia.in मे एडिटर हु। मुझे नये चीजों के बारे मे लिखना और सीखना बहुत अच्छा लगता है। मेरी आप लोगो विनती है की आप लोग हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपको नयी नहीं जानकारिया देते रहे। धन्याबाद
Good job bro .
I Proud of you
May God bless you
Thank you🙏💕
Good job
Good job I proud of you
Very nice good job
Good job