Menu

दीपावली का त्यौहार Diwali Festival Information in Hindi

Diwali Festival Information in Hindi :- दोस्तों आज की पोस्ट दिवाली का महत्व क्या है, दीपावली क्यों मनाते है, दीपावली मनाने का कारण क्या है, दीपावली का अर्थ क्या है आदि के बारे में है दिवाली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है यह त्यौहार पुरे भारतवर्ष मे बड़े भूम धाम से मनाया जाता है यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल अक्तूबर या नवंबर के महीने में आता है।

दिवाली को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है| दिवाली की रात पुरा देश गजंमाता है रंग बिरंगे लाइटे, दिये, मोमबत्ती आदि से घरो को सजाया जाता है। दीपों की पंक्तियों से सजने के कारण इसे दीपावली कहा जाता है। दीपावली के दिन बाजारों को एक दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया जाता है।

दिवाली का त्यौहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है, फिर चाहे वो बड़ा हो या बच्चा। हर कोई इस त्यौहार को बड़ी ही धूम धाम से मनाता है। दिवाली की तैयारियां कुछ दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं जैसे कि घरों में सफाई होना दुकानों, कार्यालय आदि में सफाई होना शुरू हो जाता है। अंधेरे को दूर भगाने के लिए गली गली में हर घरों में दीपक जलाए जाते हैं।

दीपावली क्यों मनाई जाती है Diwali Kyu Manayi Jati Hai

दीपावली का मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत से है इस दिन भगवान श्री रामचंद जी  चौदह वर्ष का बनवास काट कर तथा असुर राज रावण का बध करके अपनी पत्नी माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके आने की ख़ुशी मे पूरी अयोध्या को दियो से सजाया गया था।

कृष्ण भक्ति धारा के लोंगो का यह मत है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था  और लोगो ने प्रसन हो कर घी के दिये जलाये थे।

महाभारत के अनुसार, पांडव जब जुये मे सब कुछ हार कर बनवास जाना पड़ा था, बनवास और अज्ञातवास पूरा होने पर वापिस लोटे थे तो नगरवासियों ने दीप जला कर उत्सव मनाया था|

पौराणिक कथा के अनुसार विष्णो भगवान ने नरसिंह का रूप ले कर हिरण्कश्यप का वध किया था। इसी दिन समुद्र मंथन के पश्चात माता लक्ष्मी जी प्रकट हुयी थी।

सावधानियां – दिवाली का त्योहार सभी लोगों के लिये खास है चाहे वो अमीर हो या गरीब, पर कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते हैं, जो घर व समाज के लिए बड़ी बुरी बात है।

हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पटाखे सावधानीपूर्वक जलाये, कुछ लोग बम पटाखों में बहुत पैसे बर्बाद करते है अगर उन पैसों को किसी गरीब को दे दे तो की मदद हो जाएगी, यही दीपावली का सही मतलब होता है ।

दिवाली के बारे में जानकारी Diwali Facts in Hindi

यह त्यौहार धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी के सम्मान में मनाया जाता है।

दीवाली शब्द का मतलब हिन्दी में दिए की रोशनी है।

इस त्यौहार को लगभग 800 मिलियन लोग अलग अलग  तरीकों से मनाते हैं।

दीपावली का त्यौहार भारत के अलावा त्रिनिदाद, टोबैगो, म्यांमार, नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सिंगापुर, सूरीनाम, मलेशिया, श्रीलंका और फिजी में भी बड़ी धूम- धाम से मनाया जाता है।

दिवाली की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों ‘दीप यानी दिया व आवली यानी लाइन के मिश्रण से हुई है।

भारत में कही जगहों पर दिवाली को नये साल की शुरुआत भी माना जाता है।

दिपावली का त्यौहार 5 दिनों तक मनाया जाता है जिसमे दिपावली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा, चौथे दिन गोवर्धन पूजा तथा पाँचवे दिन भैया दूज होता है।

दिवाली में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के हिन्दू लोग काली की पूजा करते हैं। सिक्खों के लिए दिवाली इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन स्वर्ण मन्दिर का शिलान्यास हुआ था।

दिवाली को आतिशबाजी भी समझा जाता है।

हर साल दिवाली पर करोड़ो खर्च होता है।

दीवाली के दिन सभी लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मिठाई, गिफ्ट आदि देते हैं।

दोस्तों अब आप समझ गये होंगे दीपावली का त्यौहार क्यों मानते है और इसके महत्वा के बारे में

One Response
  1. Rani November 19, 2019 / Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *