थाईलैंड में घूमने लायक जगह Tourist Places Thailand in Hindi
Tourist Places Thailand in Hindi :- थाईलैंड में पूरी दुनिया से लोग घूमने आते है ये सस्ता होने के साथ साथ खूबसूरत भी है थाईलैंड में एक से बढ़कर एक नाइट क्लब, बार, और रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। थाईलैंड अपनी थाई मसाज से सबसे बड़ा अट्रैक्शन है। बैंकॉक में वाटर टैक्सी काफी पॉपुलर हैं यहाँ आधे से ज्यादा लोग तो सेक्स के लिए आते है थाईलैंड अपने भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और बुद्ध से जुड़े अलंकृत मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहाँ हर चीज बहुत सस्ती है आइये जानते है थाईलैंड में घूमने की जगह कहाँ कहाँ है
बैंकॉक
बैंकॉक चारों ओर से कई खूबसूरत बीचेस से घिरा हुआ है। यह थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है।सफारी वर्ल्ड विश्व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यह बैंकॉक शहर के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। यहाँ पर सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है।
पट्टया
बैंकॉक के बाद पट्टया थाइलैंड का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह मौज-मस्ती के लिया जाना जाता है। यहां भी घूमने-फिरने लायक अनेक खूबसूरत जगह हैं। इसमें सबसे पहले नंबर आता है रिप्लेज बिलीव इट और नॉट संग्रहालय का। यहां की भूतिया सुरंग लोगों को भूतों का अहसास कराती है फिर भी सैलानी बड़ी संख्या में यहां आते हैं।
फुकेट
यह थाइलैंड का सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। रंगों से भरी इस जगह का विकास मुख्य रूप से पर्यटन की वजह से ही हुआ है। इस द्वीप में कुछ रोचक बाजार, मंदिर और चीनी-पुर्तगाली सभ्यता का अनोखा संगम देखा जा सकता है। फुकेट में आपको जहा नीले, हरे रंग के पानी देखने को मिलता है वही दूसरी और बीच, मंदिर, द्वीप, फंतासा शो और अंत में नाइटलाइफ़ के लिए बांग्ला रोड है देखने को मिलते है।
अयूथया ऐतिहासिक उद्यान
नदी के साथ बसा अयूथया उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची का हिस्सा है। यहां पर चोरो तरफ मंदिर बने हैं। किसी समय यहां पर नगर बसा हुआ था। बहुत से अवशेष अभी भी यहां देखे जा सकते हैं यह जगह समृद्ध सियामी इतिहास का गवाह है। यहाँ बहुत सारे ऐसे मंदिर है जो सदियों पुरानी वास्तुकला की याद दिलाती है 1767 में म्यांमार के आक्रमण के समय इसके सुंदर स्थलों को तबाह कर दिया गया और तब से यह वीरान पड़ा है।
चियांग माई
यह थाईलैंड का सबसे समृद्ध शहर माना जाता है यह दुनिया के 25 सर्वश्रेष्ठ स्थलों में से एक है अगर आपको पुरानी दुनिया का अहसास लेना हो तो यहाँ जरूर जाये। इस शहर में करीब 300 से ज्यादा मंदिर हैं। यहां पर आधुनिक वास्तुकला, संग्रहालय और प्राकृतिक स्थल देखने को मिलेंगे। यहां आपको पूरी दुनिया के रंग मिल जाएंगे।
नखोन पथोम
यह थाईलैंड का सबसे पुराना शहर माना जाता है। यहां विश्व का सबसे ऊंचा बौद्ध स्मारक माना जाता है। तेरावड बौद्धों द्वारा 6ठीं शताब्दी में बनाया गया मूल स्मारक अब एक विशाल गुंबद के नीचे स्थित है।
इरावन जलप्रपात
यह जलप्रपात (Falls) कंचनबुरी से थोड़ी दूरी पर है। इस झरने का नामकरण पौराणिक कथाओं के तीन सिर वाले सफेद हाथी के नाम पर किया गया था। कहा जाता है कि सात-तीरों वाले स्तंभों से इरावन बना है। पार्क पूरे साल आगंतुकों के लिए खुला रहता है।
क्राबी
यह थाईलैंड का राजसी शहर है जो चूना पत्थर के लिए जाना जाता है यहाँ पर आपको स्मृति चिन्ह, सस्ता आभूषण, जंगल और सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेंगे।
सूरत थानी
यहाँ पहले इंडोनेशियाई श्रीविजय साम्राज्य का अधिकार था इसको अच्छे लोगों का शहर भी कहते है यह अद्भुत सौंदर्य और सभ्यता के शानदार इतिहास के चलते अपनी अलग पहचान रखता है। यह नदी किनारे है जहा बहुत से छोटे रेस्टोरेंट हैं जहां बेहतरीन सी-फूड मिलता है।
कंचनाब्यूरी
कंचनाब्यूरी की जादुई धरती पर आपको घने जंगल, प्राकृतिक झरनें और पहाड़ी पर बनी गुफाएं देखने को मिलेंगे जो किसी भी घुमक्कड़ को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी हैं।
दोस्तों अब आप Thailand Tourist Places के बारे में जान ही गए होंगे की वो कौन कौन सी है