Menu

वीरेंद्र सहवाग के बारे में जानकारी Facts About Virender Sehwag in Hindi

Facts About Virender Sehwag in Hindi :- विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग को जाना जाता है जब भी वो बल्लेबाजी करने आते है तो अगली टीम के बॉलरों के मन में हमेशा डर रहता है सहवाग हमेशा अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते है चाहे वो T20 हो, वनडे या फिर टेस्ट मैच। वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ है सहवाग को सभी प्यार से “वीरू” कहते हैं सहवाग बहुत ही सरल स्वभाव वाले है। आइये जानते है वीरेन्द सहवाग के बारे में कुछ जानकारी और रोचक तथ्य

सहवाग ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 1999 में खेला था।

सहवाग को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था।

टेस्ट मैच में दो बार तिहरा शतक लगाने वाले सहवाग अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं।

आईपीएल में लगातार 5 हाफ सेंचुरी लगाने वाले सहवाग पहले बल्लेबाज हैं।

सहवाग ने वनडे कैरियर में 15 शतक लगाये हैं जिनमें 14 बार भारत को जीत मिली है। 15 शतकों में 10 बार वीरू मैन ऑफ़ द मैच बने।

सहवाग ने अपनी कप्तानी के पहले ही वनडे, टेस्ट और T20 मैचों में विपक्ष टीमों को हराया है।

वीरेन्द्र सहवाग को आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर के रूप में भी जाना जाता है।

सहवाग को नज़फ़गढ़ के नवाब भी कहा जाता है।

सहवाग दुनिया के सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं  मात्र 278 बॉल में 319 रन ठोक डाले थे।

सहवाग ने अपनी जिंदगी की शुरुआत एक फार्मेसी से की थी।

सहवाग को 2002 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बने जिन्हें 2009 में लगातार दो बार विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाज़ा गया।

भारत की तरफ से पहला तिहरा शतक सहवाग ने ही लगाया है।

सहवाग दुनिया के अकेले सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में 7500 से अधिक रन बनाये है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी सहवाग हैं।

सहवाग वनडे मैच में भी दोहरा शतक लगा चुके हैं।

सहवाग को ज्यादा अपील करने के कारण बैन भी लग चूका है।

सहवाग के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर “सचिन तेंदुलकर”हैं।

सहवाग भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।

एक बार सहवाग का क्रिकेट खेलते हुए दांत टूट गया था।

ये भी पढ़ें = गौतम बुद्ध के बारे में जानकारी

सहवाग भारत के सबसे पहले T20 कप्तान रहे हैं।

सहवाग अपना क्रिकेट एकेडमी चलाते है।

फिरोज़शाह कोटला स्टेडियम के दो नंबर गेट का नाम सहवाग रखा गया है।

सहवाग के सबसे पसंदीदा खाना खीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *