थाईलैंड के बारे में जानकारी Facts About Thailand in Hindi
Interesting Facts About Thailand in Hindi :- थाईलैंड एक ऐसा देश है जहा पर सबसे ज्यादा लोग यात्रा करते है यह दक्षिण पूर्वी एशिया में आता है। इसकी राजधानी बैंकॉक है इसकी जनसख्या सात करोड़ के आस पास है तो आइये जानते थाईलैंड के बारे मे रोचक बातें –
थाईलैंड में शाही परिवार का अपमान करना जुर्माना माना जाता है. अगर पर्यटको ने अपमान किया तो उनको जेल तक हो सकती है।
थाईलैंड विदेशी पर्यटन से पैसा कमाने के मामले में दुनिया का दूसरा देश है थाईलैंड ने विदेशी पर्यटन से 60 अरब डॉलर का राजस्व हासिल कर लिया है।
यहां संवैधानिक राजतंत्र है यहां के लोग भगवान के जैसे ही अपने राजा और रानी की पूजा करते हैं
कुछ साल पहले थाईलैंड में 20 वर्ष की उम्र से पहले सभी पुरुष बौद्ध भिक्षु बन जाते थे अब ये प्रथा समाप्त हो गयी है।
बैंकॉक दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में से आता है यहां का सबसे ज्यादा गर्म महीना अप्रैल होता है
थाईलैंड में 95 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है पर आज भी यहाँ राम और विष्णु की पूजा होती है थाईलैंड का राष्ट्रीय चिन्ह गरुड़ है
ये भी पढ़े = फिलीपींस के बारे मे दिलचस्प बातें
थाईलैंड का पुराना नाम सियाम था 1948 में इसका नाम बदलकर थाईलैंड रखा गया
थाईलैंड ऐसा देश है जो कभी किसी यूरोपीय देश के द्वारा गुलाम नहीं हुआ
पूरी दुनिया के जानवरों की प्रजातियों का कुल दसवां हिस्सा थाईलैंड में रहता है।
थाईलैंड में लगभग 35,000 मंदिर हैं। इसे मंदिरों का देश भी कहा जहा है। यहा मंदिरों को देखने के लिए एक खास तरह का लिवाज पहनना पड़ता है
थाईलैंड की पूरी आबादी का दसवां हिस्सा बैंकॉक में रहता है।
वेश्यावृत्ति के मामले मे थाईलैंड एक नंबर पर आता है यहाँ पर सेक्स वर्कर्स की संख्या का आकलन 2 लाख से अधिक है।
थाईलैंड (Thailand) की राष्ट्रीय भाषा थाई (Thai) है और सियामीस बिल्लियाँ इनकी मूल प्रजाति है।
थाईलैंड में सिर को नीचे झुकाकर दूसरे व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है। सिर को शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है यहां किसी भी व्यक्ति या बच्चे के सिर को छूना मना है।
दुनिया का सबसे लम्बा सांप Reticulated Python थाईलैंड मे पाया जाता है जो 10 मीटर तक फ़ैल सकता है।
दुनिया की सबसे बड़ी जीवित छिपकली थाईलैंड मे पायी जाती है यहाँ पर सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा भी पाया जाता जो अपने डंक से हाथी को भी मार सकते है।
थाईलैंड का राष्ट्रीय और शाही चिन्ह गरुड है।
बैंकाक एशिया के सर्वोच्च पर्यटन स्थलों में से एक है जहा हर साल करोड़ों विदेशी पर्यटक घुमने आते है
रामाकिन यहां का महाग्रंथ है और यह रामायण का थाई वर्जन है।
नजदीक और सस्ता होने के कारण भारतीय थाईलैंड को ख़ूब पसंद करते हैं. भारत के कम पैसे वाले लोग यूरोप का खर्च नहीं कर पाते ऐसे में थाईलैंड एक विकल्प है।
थाईलैंड का राष्ट्रीय ध्वज रोज सुबह 8 बजे फहराया जाता है और शाम को 6 बजे इसे उतार दिया जाता है।
थाईलैंड का मौसम
थाईलैंड की जलवायु मुख्य रुप से उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु है। थाईलैंड में पूरे साल पर्यटक आते रहते हैं परन्तु यहां सबसे अच्छा समय नवंबर से मई के बीच होता है।